पलामू के पोलपोल स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था, सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी शुक्ला और उनकी टीम ने आज निरीक्षण किया, जल्द मिलेंगे सिविल सर्जन से

कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर पलामू के सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी शुक्ला और उनकी टीम आज पोलपोल स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के लिए गई। ग्रामीणों के इलाज में उपस्वास्थ्य केंद्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, तीसरी लहर में इनकी महत्व बहुत ही ज्यादा बढ़ने वाली है।
उनकी टीम ने पाया कि डॉक्टर नियमित रूप से वहाँ नहीं बैठ रहे हैं, जिसके वजह से ग्रामीणों को डालटनगंज स्थित M.M.C.H जाना पड़ता है। सन्नी शुक्ला ने स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद कहा कि ‘आने वाली तीसरी लहर को देखते हुए, हमें हर ग्रामीण स्तर पर भी अपनी तैयारी करनी होगी, लोगों का इलाज घर के समीप ही सम्भव हो ऐसा सुनिश्चित करना होगा’।

वहीं स्थानीय आनन्द केशव ने कहा ‘यहाँ डॉक्टरों का न होना बहुत ही निराशाजनक है, व्यवस्थाओं को जल्द ही बहाल करना चाहिए, जिससे कि गांव का हर लोग सुरक्षित रहे”।

टीम के अन्य सदस्य रणधीर तिवारी ने बताया कि जल्द ही पलामू सिविल सर्जन से मिल कर सभी असुविधाओं से अवगत कराया जाएगा और सभी उपस्वास्थ्य केंद्र को दुरुस्त करवाया जाएगा। इस निरीक्षण में सन्नी शुक्ला, रणधीर तिवारी के साथ अमरेंद्र कुमार, सुधांशु रंजन, अमित पांडेय भी मौजूद थे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago