झारखंड में कोरोना नियंत्रण को और भी प्रभावी बनाने के लिए सब्जी, दूध विक्रेताओं, अखबार विक्रेताओं, पेट्रोल पंप कर्मचारियों समेत हाई रिस्क ग्रुप के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन दी जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा है और कहा है कि लोगों के वैसे समूह जो आम लोगों की दिनचर्या से सीधे तौर पर जुड़ते हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाए ताकि किसी तरह का जोखिम ना रहे।
हाई रिस्क ग्रुप में इन लोगों को शामिल किया गया है: ऑक्सीजन टैंकरों के चालक, दिव्यांग लोग, रेलवे के टीटीई और ड्राइवर, एयरपोर्ट के फील्ड और ग्राउंड स्टाफ, पत्रकार, ग्रामीण क्षेत्र में सब्जी मंडियों के हाट बाजार में विक्रेता, पेट्रोल पंप कर्मचारी, होम डिलीवरी एजेंट, अखबार विक्रेता, दूध विक्रेता, चेक पोस्ट पर कर्मचारी, टोल बूथ पर कर्मचारी, होटल और रेस्तरां के कर्मचारी, राशन दुकान के कर्मचारी, टैक्सी ऑटो रिक्शा चालक, वकील और न्यायालय के कर्मचारी, ट्रांसजेंडर आदि
स्वास्थ्य विभाग का मानना है की हाई रिस्क ग्रुप के लोगों को प्रतिदिन आम लोगों से संपर्क होता रहता है ऐसे में यदि इनका टीकाकरण नहीं किया गया तो वह सुपर स्प्रेडर साबित हो सकते हैं।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…