आज दिनांक 03-07-2021 को हटिया विस्थापित परिवार समिति के बैनर तले हटिया विधायक नवीन जायसवाल जी की उपस्थिति में राँची के उपायुक्त छवि रंजन से एक प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें मुख्य रूप से पुनर्वासित ग्राम नयासराय कुटे में जुडको के द्वारा जलमीनार बनाने की योजना के संदर्भ में चर्चा की गई।
चर्चा में ग्रामीणों की ओर से समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव के द्वारा जलमीनार बनने से ग्रामीणों के साथ उत्पन्न होने वाली समस्याओं के विषय में उपायुक्त महोदय को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया और इसे कहीं अन्यत्र जगह बनाने का आग्रह किया गया जिस पर राँची के उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर हमलोग फील्ड वेरिफिकेशन कर अन्य विकल्प पर भी विचार करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से झामुमो के जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, नगड़ी प्रखंड की प्रमुख श्रीमति ललिता एक्का, गुटुवा पंचायत की सरपंच नरमी गाड़ी, विनय उरांव,दीपक मुंडा, सोमारी मुंडा,नरेश बैठा,संजय बैठा शामिल थे।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…