आर्ट ऑफ़ लिविंग की अनूठी लयबद्ध साँस प्रक्रिया – सुदर्शन क्रिया का अनुभव दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया

धनबाद: दी आर्ट ऑफ लिविंग की मेधा योग-1 कार्यशाला के दूसरे दिन, दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद के छात्रों ने मन की शांति, एकाग्रता स्तर में वृद्धि का अनुभव किया। इस कार्यशाला में कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र भाग ले रहे हैं, जहां वे सुदर्शन क्रिया- एक अनूठी लयबद्ध श्वास तकनीक, कुछ प्राणायाम, योगासन को सहज रूप से सीखें। खेल और नैतिक मूल्यों के साथ बच्चो ने दूसरे दिन का अनुभव प्राप्त किया।

आर्ट ऑफ लिविंग की मेधा योग-1 कार्यशाला का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल के परिसर में हो रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. सरिता सिन्हा को दी आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षिका सोनाली सिंह और प्रशिक्षक मयंक सिंह ने स्कूल प्रोग्राम के लिए सप्रथम प्रस्ताव दिए, तभी डाक्टर सिन्हा ने कहा “इस कार्यशाला की आवश्यकता सभी बच्चो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि तनाव मुक्त बच्चे ही अपनी पूरी क्षमता के साथ खिलते हैं, यानी वे खुश, उत्साहीत, शांत व एकाग्र मन से सफल होते है।”

धनबाद में आर्ट ऑफ लिविंग चैप्टर के लिए कोरोना महामारी के बाद किसी भी स्कूल में यह पहली ऑफलाइन वर्कशॉप (स्कूल मेधा योग-1) है।

कार्यशाला का संचालन दी आर्ट ऑफ लिविंग की अनुप्रिया गुप्ता, सोनाली सिंह और मयंक सिंह द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यशाला में संगीता गुहा, नेहा गर्ग, दीपाली शर्मा, शंपा बिस्वास आदि द्वारा स्वयंसेवा किया जा रहा है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago