शिबू सोरेन परिवार ने पूरे प्रदेश में लूट का साम्राज्य स्थापित किया :- बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर हेमंत सरकार पर कड़ा हमला बोला।

मरांडी ने राज्य सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में नियम कानून को ताखे पर रख दिया है। और वही हो रहा जैसा सत्ता में बैठे लोग चाहते हैं। पैसे का खुलेआम लेनदेन है। काम उसी का हो रहा जो चढ़ावा दे रहा। भले वह नियम विरुद्ध क्यों न हो।

उन्होंने कहा कि आज राज्य के हालात भ्रष्टाचार में वैसे ही हो गए जैसे कभी संयुक्त बिहार में थे। कभी बिहार से बाहर बिहार के बताने में शर्म आती थी आज झारखंड के बताने में।

उन्होंने कहा कि यह झामुमो कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार जनता की सेवा केलिये नही बनी बल्कि राज्य के खनिज संसाधनों को लूटने और अपने चहेतों,भ्रष्ट अधिकारियों से लुटवाने केलिये बनी है। 28 महीनों के शासनकाल में यह पूरी तरह प्रमाणित हो चुका है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य में केवल लूट,और ध्वस्त कानून व्यवस्था की ही चर्चा हो रही।इस सरकार ने कार्यपालिका ,विधायिका की परिभाषा ही बदल कर रख दी।
कहा कि आज मनपसंद कांट्रेक्टर केलिये नियम कुछ और और दूसरे केलिये और।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में कई बार बालू पर राज्य सरकार का जवाब आया परंतु कार्रवाई अबतक शून्य है। राज्य में गरीबों के आवास बालू के अभाव में नही बन पा रहे।अगर कोई जरूरत मंद गरीब कही नदी नालों से बालू उठा लेता है तो उसपर तुरंत पुलिसिया कार्रवाई हो जाती है।

कही किसी कांट्रेक्टर को पर्यावरण रिपोर्ट नही मिलता तो उसका लीज रद्द हो जाता लेकिन चहेतों केलिये ऐसे नियम बदल जाते हैं।
सत्ता के संरक्षण में मुख्यमंत्री स्वयं,अपनी पत्नी,प्रेस सलाहकार,विधायक प्रतिनिधि,उनकी पत्नी,उपायुक्त की पत्नी सबके नाम खान खनिज के पट्टे आवंटित हुए।

मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन के पार्टनरशिप कंपनी ग्रैंड माइनिंग जिसे पिछली सरकार ने अवैध माइनिंग केलिये फाइन किया था ,उसे भी जमा नही कराया गया।
उल्टे खदान तक जंगलों में अवैध रास्ते बना दिये गए। जब स्थानीय लोगों ने इसपर केस दर्ज कराए तो अबतक कोई कार्रवाई नही हुई।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों और सत्ता में बैठे नेताओं के बीच साठगांठ है। इसीलिये पैसा कहीं और पकड़ाता है,और सड़कों पर रोता,चिल्लाता कोई और है। कांटा कहीं चुभता है लेकिन दर्द कही और हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में एक नही अनेकों आरोप से घिरे पदाधिकारी महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं।

रांची उपायुक्त की बाजरा एवम बरियातू की जमीन के आरोपों की रिपोर्ट उनके खिलाफ है फिर भी वे महत्वपूर्ण पद पर बैठे हैं।

कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि यह सरकार राज्य को लूटने के लिये बनी है।

Eमरांडी ने कहा कि भाजपा ऐसी सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ रही है। पंचायत चुनाव के बाद पार्टी का आंदोलन और तेज होगा।
भाजपा का आंदोलन इस भ्रष्ट,निकम्मी और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा।

प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रवक्ता सरोज सिंह उपस्थित थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago