ABVP द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में की गई तालाबंदी

रांची: गुरुवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यो द्वारा तालाबंदी की गई। विश्वविद्यालय के सभी स्टूडेंट्स के ई कल्याण स्कॉलरशिप रद्द कर दी गई है, ऑनलाइन पोर्टल में विश्वविद्यालय के निवेदन पर रद्द करने कारण बताया गया है जिसके विरोध में आज डीएसपीएमयू इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी की गई। तालाबंदी के पश्चात विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने छात्रों से वार्ता कर कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा पहले ही छात्रों कि वेरीफाइड लिस्ट कल्याण विभाग को भेजी जा चुकी है और जो अभी जो कल्याण विभाग द्वारा छात्रों की स्कॉलरशिप रद्द करने का कारण जो विश्वविद्यालय को बताया जा रहा है वह बिल्कुल भी गलत है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि तुरंत विश्वविद्यालय द्वारा वेरीफाइड छात्रों की लिस्ट पुनः कल्याण विभाग को भेजी गई एवं उनसे इस संबंध मे बात कर विश्वविद्यालय द्वारा कहा गया जितने भी जायज छात्रों का स्कॉलरशिप रद्द कि गई है उन्हें पुनः ठीक की जाए।

बता दे कि आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र प्रतिनिधि को विश्वविद्यालय प्रशासन ने साथ में ले जाकर कल्याण विभाग में बात की। कल्याण विभाग ने ने इस मामले में ध्यान देते हुए इसका जल्द निवारण करने की बात कही।
मौके पर विद्यार्थी परिषद के प्रणव कुमार, आदित्य कुमार, डीएसपीएमयू इकाई अध्यक्ष आनंद कुमार,निखिल सिंह, बादल, गौरव सनी , स्वप्निल, राहुल, वरुण एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago