जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरने का समय आ गया। 21 अगस्त का आन्दोलन राज्य सरकार के खिलाफ शंखनाद: बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता विधायक दल एवम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता इस सरकार को सबक सिखाने के मूड में है। जनता सरकार के निरंकुश और तानाशाही रवैये से ऊब चुकी है। इस प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है। राज्य की पुलिस जनता की सुरक्षा नही, लोगों पर डंडे बरसा रही। छोटी छोटी बच्चियों पर पुलिस डंडे बरसा रही।

उन्होंने कहा कि पुलिस स्वतंत्रता दिवस के दिन भी गरीब ,आदिवासियों को बिना कारण पकड़ कर थाना ले जाती है।

मरांडी ने कहा कि भाजपा को राज्य की चिंता है। पार्टी की सरकार ने ही राज्य बनाया है, इसलिये जनता भाजपा की ओर नजर लगाई बैठी है। आगामी 21 अगस्त का आन्दोलन राज्य के जनविरोधी सरकार के खिलाफ शंखनाद है।
उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग करने से बचे।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार के खिलाफ आगे की लड़ाई के लिये तैयार रहने का आह्वान भी किया।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago