मेरे राजनीतिक सलाहकार पर लगे आरोप डराने धमकाने की एक साजिश, सीएम सभी आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की करें अनुशंसा: बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता विधायक दल एवम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार पर कड़ा हमला बोला।

मरांडी आज अपने सलाहकार एवम वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी के ऊपर षड्यंत्र के तहत अरगोड़ा थाना में लगाये गए यौन शौषण के आरोप पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस मुकदमे के पीछे एक बड़ा षड्यंत्र है। एक बड़े मामले को दबाने की कोशिश है जिसमे राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं आरोपी है और सुनील तिवारी उस गंभीर मामले में इंटरवेनॉर हैं।

उन्होंने कहा कि यह सर्व विदित है कि वर्ष 2013 में तत्कालीन और वर्तमान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक मुम्बई की लड़की ने दुष्कर्म के आरोप लगाए। मामले की जांच आगे बढ़ी इसी बीच उस लड़की ने एक वीडियो के माध्यम से अपने जान को ख़तरे में बताया। साथ ही जारी वीडियो में यह भी कहा कि उसके जान की क्षति होने के जिम्मेवार बाबूलाल मरांडी,सांसद निशिकांत दुबे और सुनील तिवारी होंगे। ऐसे में मैंने तुरंत महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक,पुलिसकमिश्नर को पत्र लिखकर इस गंभीर षड्यंत्र की जांच का अनुरोध किया। साथ ही सुनील तिवारी का नाम वीडियो में होने के कारण उन्हें अपनी सुरक्षा में इंटरवेनॉर बनने की सलाह दी और सुनील तिवारी ने ऐसा ही किया।

उन्होंने कहा कि इंटरवेनॉर का मामला हाइकोर्ट में लंबित है। सुनवाई में होती देर को देखते हुए सुनील तिवारी ने माननीय उच्चतम न्यायालय में अनुरोध किया जिसकी सुनवाई सप्ताह के भीतर संभावित है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनील तिवारी को एक लड़की के द्वारा आरोप लगाकर फंसाने की साजिश मुख्यमंत्री के ऊपर लगे आरोप को दबाने की साजिश है।
उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि इंटरवेनॉर बनने के बाद तिवारी को कई तरह डराने धमकाने की कोशिश से होती है। इसका खुलासा भी समय पर किया जाएगा कि किसने, कब उन्हें किस प्रकार से डराने धमकाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोज नए हथकंडे अपना रही। पुलिस राज्य की विधि व्यवस्था के प्रति गम्भीर नही। केवल सरकार का टूल्स बनकर काम कर रही।
जिस लड़की ने सुनील तिवारी पर आरोप लगाए है वो लगभग एक वर्ष पूर्व उनके यहाँ काम करती थी। आश्चर्य है कि वो इतने बड़े मामले को एक वर्ष तक दबाकर रखा। न पुलिस को बताए,न परिजनों को न सुनील तिवारी के परिवार को। ऐसे में षड्यंत्र स्पष्ट दिखलाई पड़ता है।

दूसरी तरफ एक लड़की जो तिवारी के यहाँ रहकर पढ़ती थी उसे 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था उसे घर से उठाकर अनगढ़ा पुलिस ले जाती है, साथ मे 6 और 4 वर्ष के बच्चों को भी ले जाती है।रात के 1बजे तक थाना में प्रताड़ित करती है। रात 3बजे कही गुप्त स्थान पर ले जाती है। 16 अगस्त को उस बच्ची को बाल सुधार गृह लाया जाता है।
बाबूलाल ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मैंने डीजी से लेकर एसपी,थाना प्रभारी सभी से बात की पर कोई संतोषजनक उत्तर नही मिला।

यह सब किस कानून के तहत की गई कार्रवाई है। क्या बच्ची अनाथ थी,कही लावारिस मिली थी,कोई रेस्क्यू में छुड़ाया गया था। यदि नही तो फिर कईं ऐसी असंवैधानिक कार्रवाई पुलिस कर रही।

उन्होंने कहा कि इन सारी बातों से स्पष्ट है कि सरकार एक षड्यंत्र के तहत ,विद्वेषपूर्ण,गैर जिम्मेदाराना, कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने पूरे घटनाक्रम की सीबीआई अथवा सिटींग जज की अध्यक्षता में गठित जांच समिति से कराने की मांग की।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago