फूलों झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका के विभिन्न मांगों को लेकर NSUI ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में फूलों झानो मेडिकल कॉलेज दुमका के विद्यार्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी से मुलाकात किया एवं ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री जी से मुलाकात की एवं अपनी बातों को रखा। मांगे इस प्रकार है।
1-2019 सत्र के विद्यार्थियों की प्रथम वर्ष के शेष विषयों की परीक्षा(प्रायोगिक एवं मौखिक) कराया जाए।
2- कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की वेवस्था कराई जाए।
3- गर्ल्स और बॉयज की अलग अलग होस्टल की सुविधा की जाए।
4- कॉलेज में लैब की फैसिलिटी तुरंत कराई जाए।
5- मेस की सुविधा सुचारू रूप से की जाए।
6- विद्यार्थियों के लिए प्लेग्राउंड की वेवस्था की जाए।
7- प्रॉफेसर्स की नियुक्ति
8- ट्रांस्पोर्टेशन बस की सुविधा दी जाए।
सभी मांगो को सुनने के बाद तुरंत मंत्री बन्ना जी ने दुमका के सुपरिटेंडेंट एवं कॉलेज के प्राचार्य को फ़ोन किया एवं जितनी जल्दी हो सके सभी मांगो को पूरा कर रिपोर्ट करने को कहा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह एव सभी विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री जी को छात्र हित मे फैसला लेने के लिए धन्यवाद किया। मौके पर इंदरजीत सिंह, आकाश बाबा, राहुल महतो, प्रणय सिंह, मनीष कुमार, रवि राज, उज्ज्वल मिश्रा, अनुपम कुमार, अमन मेहता, विकास कुमार, रौनक गोयल, यसलोग पाठक मौजूद थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago