आज बहरागोडा प्रखंड अन्तर्गत मुटुरखाम पंचायत के जाड़ापाल गांव में विद्युत संचालित 11000 तार के स्पर्श से जाड़ापाल गांव के रंजीत हांसदा एवं डाबरा गांव के वार्ड पार्षद कांडरा सोरेन का मौके पर निधन हो गया! गाँव के कुछ विशिष्ट लोगों ने दूरभाष के माध्यम से सांसद विद्युत वरण महतो जी को इस दुखद घटना से अवगत कराया। समाचार मिलते ही सांसद ने इस दर्दनाक मौत पर दुख जाहिर करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
इसी मसले पर सांसद ने तत्काल विद्युत विभाग के महाप्रबंधक परितोष कुमार से मुलाकात कर मृतकों के आश्रितों को अविलंब पांच लाख रूपया मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इसपर महाप्रबंधक ने सांसद महोदय को आश्वस्त करते हुए कहा की इस दर्दनाक हादसे से मैं भी सहमा हुआ हूँ। इस विषय को गंभीरता से ली जाएगी। उन्होंने कहा विभाग द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए मृतकों के आश्रितों को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा और सरकारी नौकरी देने के लिए प्रयास किया जाएगा। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र तथा दिनेश साव भी मौजूद थे।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…