पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में NSUI का अनोखा प्रदर्शन। पेट्रोल पंप के सामने भीख मांगकर,अर्धनग्न होकर किया केंद्र सरकार का विरोध

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के मूल्य में हो रही लगातार वृद्धि के खिलाफ झारखंड कांग्रेस द्वारा आज राज्य भर में प्रदर्शन किया जा रहा। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ली है। झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में हटिया सुलांकि स्थित पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में भीख मांगकर, अर्धनग्न होकर इस बढ़ोतरी को फौरन वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार का विरोध किया। विदित हो कि पूरा देश इस महामारी के बीच भी पेट्रोल औऱ डीज़ल की आसमान छूती कीमतों का गवाह रहा है। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि ईंधन के मूल्य मे यह ऐतिहासिक औऱ निरंतर बढ़ोतरी ऐसे समय हो रही जब देश की आम जनता कोविद -19 की दूसरी लहर की मार से जूझ रहे है। देश के कई हिस्सों मे पेट्रोल की कीमते 100 रूपया प्रति लीटर का अकड़ा भी पर कर गयी है। इसके चलते लगभग सभी घरेलु सामानो औऱ अवश्ययाक वस्तुओ के कीमतों मे अपर्तियशित बृद्धि होंगी। ये केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा की जा रही जनता की अभूतपूर्व लूट का उदहारण है।
कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार द्वारा की जा रही जनता की लूट के खिलाफ पुरे देश मे आज पेट्रोल पम्पो के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन एव ईंधन की कीमतों मे की गयी इस बढ़ोतरी को फ़ौरन वापस लेने की मांग करने का निर्णय लिया है। मौके पर इंदरजीत सिंह,आरुषि वंदनां, आकाश रजवार,रवि राज, विजय आनंद, मुकेश महतो,राहुल महतो, अभिजीत बाउरी, शोएब खान, चंदन, अभिषेक सिंह, आकाश चंद्रा, निर्मल तिरकी, राज सिंह, जॉन धर, अंकित, उज्वल, करण मौजूद थे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago