झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा पिछले साल कोरोना से प्रभावित बार व्यवसाय को कुछ राहत देने की घोषणा आज की गई है , जिस पर राज्य के बार व्यवसायियो ने कुछ हद तक खुशी जताई है। वहीं झारखंड बार एवं रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने उत्पाद सचिव श्री विनय कुमार चौबे जी एवम उत्पाद विभाग का आभार व्यक्त किया है, और कहा कि उन्होंने राज्य के बार व्यवसायियों की पीड़ा को समझी, और कोरोना की पहली लहर में करीब 6 महीने बार व्यवसाय ठप होने के कारण हुए नुकसान को कुछ हद तक भरपाई को आगे आएं इसके लिए हम शुक्रगुजार है। राज्य के बार व्यवसायी के बार नवीनीकरण के दो तिमाही का शुल्क माफ करने से उन्हें अपने व्यापार को पुनः स्थापित करने में जरूर मदद मिलेगी क्योंकि दूसरी लहर में भी बार व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित है और करीब पिछले दो महीने से बंद है।
वहीं बहुत बार व्यवसायियों ने कहा है कि दो तिमाही का शुल्क माफी का जो फैसला लिया गया है वह इसी वित्तीय वर्ष (2021-22) में वापस कर देना चाहिए था ना कि अगले वित्तीय वर्ष (2022-23) में समायोजित करना था, अगर अभी ₹450000 हमें वापस मिलते तो यह ज्यादा सहायक सिद्ध होती।
आशा है विभाग द्वारा यूं ही इस विषय पर भी ध्यान देगी और आने वाले समय में व्यवसाय हित में कार्य करेगी।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…