भाजपा युवा मोर्चा के अभिषेक सिंह समर्थक टीम के द्वारा लगातार कोरोना काल में समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भी अभिषेक सिंह टीम के द्वारा एक अनोखी पहल की गई हैं। जो भी कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन की कमी के कारण आज इस दुनिया में नहीं है, उनके परिजनों को पर्यावरण से जोड़ने की शुरुआत की गई हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिवंगत लोगों के परिजनों से अलग-अलग जगह पर पौधे लगवाए गए और उसकी देखभाल उन्हें सौंपी गई।
यह अनोखा पहल इसलिए किया गया ताकि ऑक्सीजन की महत्व को उनके परिजन याद रखें और दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक करें। एना कोलियरी के समीप रहने वाले युवक विक्रम सिंह की मां का कोरोना से देहांत हो गया था, जिसने अभिषेक सिंह समर्थक टीम के सहयोग से पेड़ लगाया। इस दौरान विक्रम सिंह ने कहा कि आगे पर्यावरण की महत्व को लोग समझें और पेड़ लगाएं ताकि ऑक्सीजन की कमी ना हो जिससे किसी की जान चली जाए.
वही चासनाला के रहने वाले व्योमकेश ओझा ने भी एक पेड़ लगाया और उस पेड़ की जिम्मेवारी ली। कहा की अब पेड़ की महत्व को लोग समझ रहे हैं, पेड़ की क्या महत्व है। ऑक्सीजन की कमी के कारण मेरे ससुर जी की देहांत हो गई थी इसलिए टीम के समर्थक के साथ एक पेड़ लगाएं और इसकी देखरेख करेंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण हो और ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी की जान न जाए.
वहीं भाजपा युवा नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि हम लोगों ने एक शुरुआत की है और विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 11 परिजनों से पौधे लगावाये। इस मुहिम के जरिए लोग एक तरह से पेड़ से अपनो जैसा व्यवहार करेंगे, अपने परिजनों के जयंती और पुण्यतिथि पर उस लगाए पेड़ के पास बैठ सुकून पा सकेंगे, उन्हे याद कर सकेंगे, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का काम भी होगा। अभिषेक सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…