Categories: समाचार

महीने भर के शिशु का 40% फेंफड़ा न्यूमोनिया से था संक्रमित, कुणाल षाड़ंगी के आग्रह पर डॉ. अभिषेक ने किया उपचार, माँ ने बच्चे का नाम रखा ‘कुणाल’

जमशेदपुर: परसुडीह निवासी कुंजलता के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक ईश्वर से कम नहीं है। वे इन दोनों का आभार जताते नहीं थक रही है। उनका 1 माह का बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है और अब अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की ओर से मिले उल्लेखनीय सहयोग के लिए कृतज्ञता जताते हुए कुंजलता और कृष्णा ने अपने 1 माह के बच्चे का नाम ‘कुणाल’ रखा है। बच्चे का नामकरण कुणाल षाड़ंगी के कार्यों से प्रभावित होकर किया गया है। बच्चे की माँ ने बताया कि उनके बच्चे का नाम कुणाल लोहार रखा है।

मालूम हो कि एक माह के बच्चे को न्यूमोनिया थी। उनके 40 फ़ीसदी फेंफड़ों में संक्रमण थी। एक शिशु के लिए यह बेहद ही गंभीर अवस्था होती है। बच्चे के पिता कृष्णा लोहार परसुडीह मंडल भाजपा के किसान मोर्चा से जुड़े हैं। स्थानीय जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा ने इस आशय में मदद के लिए पाँच दिन पूर्व कुणाल षाड़ंगी से आग्रह किया था। कुणाल षाड़ंगी के निर्देश पर उनकी संस्था नाम्या फाउंडेशन की सदस्य निधि केडिया एवं अन्य ने बच्चे को शहर के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक की क्लिनिक में एडमिट कराया। पाँच दिनों के उपचार के बाद शिशु ‘कुणाल’ अब स्वस्थ्य है, और डॉक्टरों के परामर्श के बाद घर जा सकेगा। बच्चे को देखने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी अस्पताल पहुंचें और उसे स्वस्थ्य देखकर ख़ुश हुए। इस दौरान बच्चे की माँ कुंजलता और पिता कृष्णा लोहार ने बताया कि उन लोगों में आपसी सहमति से बच्चे का नामकरण ‘कुणाल’ किया है। इसपर कृतज्ञ भाव से अभिवादन करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि हर व्यक्ति को परोपकार की भावना से यथा संभव दूसरों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। नर सेवा ही नारायण की सेवा है। इस स्वास्थ्य अभियान ने उल्लेखनीय योगदान के लिए कुणाल षाड़ंगी ने डॉ. अभिषेक कुमार का भी आभार जताया।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago