Categories: समाचार

पंचायत चुनाव शीघ्र कराने, JPSC पीटी रद्द कराने सहित जनमुद्दों पर प्रदेश के सभी प्रखण्डों में भाजपा ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने नामकुम प्रखंड कार्यालय में धरना को सबोधित करते हुए हेमन्त सरकार को लोकतंत्र विरोधी सरकार की संज्ञा दी। कहा कि हेमन्त सरकार सत्ता का विकेंद्रीकरण के खिलाफ है। सत्ता को लूट का माध्यम बना लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि पंचायत चुनाव नहीं कराना हेमन्त सरकार का हिडेन एजेंडा है। लूट प्रक्रिया को जारी रखने के लिये पंचायत चुनाव को लगातार टाल रही है। सरकारी फंडों का बंदरबांट हो रहा है। चुनाव आयोग पंचायत चुनाव की पूरी तैयारी कर लिया है किंतु पंचायत चुनाव से हेमन्त सरकार डर गई है। यह तानाशाह, निरंकुश और अहंकारी सरकार है। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह लाचार बेबस और मजबूर सरकार है। राज्य की जनता अफसोस कर रही है। जनता इस लुटेरी, बहरी सरकार से निजात पाना चाहती है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने वाली सरकार है। हेमन्त सरकार को लोकतंत्र में आस्था नहीं है क्योंकि इनके साथ कांग्रेस बैठी हुई है। कांग्रेस ऐसे संगठन का नाम है जो लोकतंत्र और संविधान का घोर विरोधी है।

कहा कि जेपीएससी मामले में घोर लापरवाही बरती गई है। युवाओं के जीवन से खिलवाड़ किया गया है। मामले में जांच हुई तो झामुमो और कांग्रेस के कई लोगों की संलिप्तता सामने आएगी। उन्होंने जेपीएससी की परीक्षा रद्द करते हुए आगे की कार्रवाई की मांग की।

पंचायत चुनाव शीघ्र कराने, निकाय चुनाव, JPSC पीटी रद्द कराने सहित अन्य जनमुद्दों पर प्रदेश के सभी 26 सांगठनिक जिलों के 250 से अधिक प्रखंडों में धरना दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारीगण, जिला के पदाधिकारीगण, मंडल के पदाधिकारीगण और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago