फार्मेसी के छात्रों के विभिन्न मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला एन.एस.यू.आई का प्रतिनिधिमंडल

रांची : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में डिप्लोमा इन फार्मेसी के विद्यार्थियों के मामलों को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी से मुलाकात किया एवं ज्ञापन सौंपा। विदित हो कि सत्र 2019-21 के डिप्लोमा इन फार्मेसी के पूरे झारखंड के लगभग 3400 विद्यार्थियों का अभी तक 1st ईयर का भी परीक्षा नही ली गयी है। साथ ही बैकलॉग छात्र सत्र 2018- 20 के विद्यार्थियों की भी परीक्षा नही ली जा रही है। लॉक डाउन में सभी को प्रमोट करने को बोला गया था लेकिन वो भी नही किया गया। सत्र देरी के कारण सभी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। फार्मेसी के चेयरमैन जादू मार्डी के द्वारा परीक्षा की तिथि भी निकाली गई लेकिन बार बार कैंसिल कर दिया गया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जी ने फार्मेसी के चेयरमैन को तुरंत फ़ोन कर के आदेश दिया कि जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों का परीक्षा लिया जाए एवं छात्र हित मे फैसला लिया जाए। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, अमन यादव, आकाश, चंदन, राहुल एवं फार्मेसी कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago