कुछ दिनों पहले बिजली तार के चपेट में आए जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इचड़ा पंचायत निवासी अमित यादव की हुई मौत, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने TMH से माफ करवाया बकाया बिल

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इचड़ा पंचायत अन्तर्गत ईंट भट्टा निवासी उमेश यादव के पुत्र अमित यादव कुछ दिन पहले 11 हज़ार वोल्ट के तार के सम्पर्क में आने से बुरी तरह से घायल हो गया था। यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर के TMH में रेफर किया था। आज शाम को TMH में इलाज के दौरान अमित यादव का देहांत हो गया।

विदित हो कि कल ही कुणाल षाड़ंगी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जादूगोड़ा स्थित उनके आवास पर गए थे। नियति को कुछ और ही मंजूर था। आज वह बच्चा चल बसा।

टीएमएच में इलाज के दौरान चिकित्सा का बिल अत्यधिक होने और परिवार के सक्षम न होने की वजह से परिजन अस्पताल में 19,500 रुपया ही जमा कर पाए थे तथा बाकी बचे 45,000 रूपया जमा नहीं कर पाए। इसकी जानकारी जब झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को मिली तो उन्होंने परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए TMH अस्पताल प्रबन्धन से बात करके बाकी बचे 45,000 रुपये को माफ करवा दिया।

इस मदद के लिए परिजनों ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का आभार व्यक्त किया है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago