युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव असलम खान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख मांग की है कि पिछले वर्ष अगस्त में कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान खुर्शीद खान जो बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज के घुसिया कला के रहने वाले थे, उनके शौर्य को सम्मान देते हुए उनके नाम पर बिहार सरकार ने उनके गांव घुसिया कला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का नाम शहीद खुर्शीद खान उत्क्रमित मध्य विद्यालय करने की बात कही थी जो अब तक नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग से आदेश भी जारी हुआ था पर नामकरण संभव नहीं हो सका है।
असलम खान ने अपने पत्र में कहा है कि एक साल बीतने को है पर इस पर राज्य सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया है कि शहीद को उचित सम्मान दिया जाय और जल्द उक्त विद्यालय का नामकरण शहीद खुर्शीद खान उत्क्रमित मध्य विद्यालय करें।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…