बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी और संजय नगर जुगसलाई नगर परिषद में शामिल हो:- डॉ अजय कुमार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी और संजय नगर को जुगसलाई नगर परिषद में शामिल करने के लिए निवेदन किया है।

पत्र में डॉ अजय ने लिखा है कि 47 जुगसलाई (अ.ज), विधानसभा क्षेत्र, संजय नगर और ट्रैफिक कॉलोनी, किस पंचायत के अंतर्गत आता है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। इस भ्रम के कारण, संजय नगर और ट्रैफिक कॉलोनी के निवासियों को अपने आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन संबंधी दस्तावेज़ बनवाने में बहुत कठिनाई होती है, और जिसके कारण उन्हें बार बार जमशेदपुर प्रखंड गोलमुरी सह जुगसलाई नगर पालिका का चक्कर लगाना पड़ता है, फिर भी उन्हें कोई सहायता नहीं मिलती।

अत: उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि पूर्वी सिंहभूम जुगसलाई के संजय नगर और ट्रैफिक कॉलोनी को जुगसलाई नगर परिषद में शामिल किया जाए, ताकि संजय नगर और बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग प्रभावी ढंग से कर सकें और उन्हें नगर परिषद से सभी आवश्यक सहायता प्राप्त हो सके।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago