कोडरमा उपायुक्त ने आज जिले में शुरू किया “हमारी पंचायत, हमारी जिम्मेदारी” अभियान

कोडरमा ज़िले की हर एक पंचायत के अर्हता वाले व्यक्तियों को शतप्रतिशत टीकाकरण करने और भविष्य में पंचायत को कोरोना मुक्त रखने हेतू आज कोडरमा उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों के सहयोग से ‘हमारी पंचायत हमारी जिम्मेदारी‘ नाम से अभियान शुरू किया। इसके अंतर्गत ग्रामीण लोगो के बीच टीके को लेकर गलत अफवाहों , आशंकाओं एवम भ्रांतियों को दूर करना प्राथमिकता में होगी। इस अभियान में जिला स्तर के पदाधिकारी नोडल के रूप में जिम्मेदारी निर्वहन करेंगे और टीकाकरण चौपाल का आयोजन करेंगे, वहीं पंचायत के प्रधान, विभिन्न गांवों के प्रबुद्ध जन, शिक्षक, आदि पंचायत स्तरीय समिति का गठन कर कार्य करेंगे। घर-घर सर्वे कराना, मतदाता सूची और टीकाकरण रजिस्टर के माध्यम से टीका नहीं लिए हुए व्यक्तियों की सूची बनाना और उन तक पहुंचना ताकि वैसे व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए समझाया जा सके, जागरूक किया जा सके। गांव में टीका लिए हुए व्यक्ति, समिति के सदस्य आदि लोगों को समझाएंगे और टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव की आवश्यक उपाय जैसे समय-समय पर हाथ धोना सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का इस्तेमाल करना समय पर जांच करवाना और निबंधित चिकित्सकों से ही इलाज करवाना जैसे चीजें बताई जाएंगी इसके लिए एक शपथ पत्र भी तैयार हुई है और लोगों को इन सब बातों को अनुसरण करने और कराने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago