रांची की बेटी, JSSPS कैडेट चंचला कुमारी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में करेगी देश का प्रतिनिधित्व

जेएसएसपीएस की कैडेट चंचला कुमारी सब जूनियर विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में 40 किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैंपियनशिप का आयोजन बुडापेस्ट, हंगरी में 19 जुलाई, 2021 से 25 जुलाई 2021 तक किया जा रहा है। चंचला कुमारी ने यह स्थान नई दिल्ली में आयोजित सलेक्‍शन ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त कर हासिल की है।

ओरमांझी, रांची (झारखंड) की रहने वाली 14 वर्षीय चंचला कुमारी जेएसएसपीएस में प्रथम बैच की है। इस उपलब्धि से पहले भी वह विभिन्न राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन कर चुकी है।

सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) श्री विनय रंजन ने जेएसएसपीएस कैडेट चंचला कुमारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आप इसी तरह अपना स्‍वर्णिम प्रदर्शन जारी रखें, सीसीएल परिवार सदैव आपके साथ है।

ज्ञातव्य हो कि खेलगांव, रांची स्थित झारखंड स्टेट स्पोर्टस प्रमोशन सोसाईटी (सीसीएल एवं झारखंड सरकार की संयुक्त पहल) की शुरूआत जुलाई 2016 में हुई थी। जेएसएसपीएस में चयनित बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच द्वारा प्रशिक्षण एवं विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago