राजधानी रांची के विभिन्न स्कूलों के द्वारा मनमाने तरीके से शुल्क बढ़ाए जाने और बच्चों को ऑनलाइन क्लास से वंचित रखने के विरोध में झारखंड अभिभावक संघ ने रांची जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इस कारोना काल में बेरोजगारी का दंश झेल रहे अभिभावक काफी परेशान हैं इन परिस्थितियों में उनका घर चला पाना ही बहुत मुश्किल हो गया है। इन दिनों स्कूलों के द्वारा विभिन्न मद में शुल्क लिया जा रहा है और शुल्क नहीं जमा करने पर बच्चों को ऑनलाइन क्लास से वंचित रखा जा रहा है इस तरह की शिकायतें झारखंड अभिभावक संघ को लगातार प्राप्त हो रही है। इन परिस्थितियों में क्लास से वंचित छात्रों के अभिभावकों की परेशानियां बढ़ गई है और उनका मानसिक हालात बद से बदतर हो गए हैं
इन सारे मुद्दों को लेकर झारखंड अभिभावक संघ ने आज जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले पर कार्रवाई करने की मांग की।
जिला शिक्षा अधीक्षक ने अभिभावक संघ के अध्यक्ष को मोबाइल फोन पर हुई चर्चा के उपरांत आश्वस्त करते हुए कहा है कि इस तरह की पहले भी कई शिकायतें कार्यालय को प्राप्त हुई है निश्चित तौर पर यह काफी गंभीर मामला है और इसको लेकर वह बहुत जल्द एक कमेटी बनाकर पूरी वस्तु स्थिति की जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में अजय राय , विकास कुमार सिन्हा रामदीन कुमार ,सुभाष सिन्हा, पंकज कुमार,श्रीमती कुमुद झा,प्रिंस कुमार सहित अन्य शामिल हुए ।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…