लगातार बारिश से निर्धन महिला का घर गिरा, सामाजिक कार्यकर्ता अफजल खान के ट्वीट पर कृषि मंत्री ने लिया संज्ञान, जल्द राहत मिलने की आशा

बोकारो के सिबनडीह के आजाद नगर राजा मोहल्ला निवासी महिला (उमा देवी) का पिछले दिनों लगातार बारिश के वजह से घर गिर गया, और वो सपरिवार किसी प्रकार रह रही थी। इनके पति केशव साव सब्जी बेचने का काम करते थे जिनके निधन के बाद परिवार का कोई सहारा नहीं है, इनकी दयनीय स्थिति का पता जब सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार अफजल खान को हुई तो उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कृषि मंत्री सहित अन्य अधिकारियो को उक्त महिला के घर बनवाने को लेकर आग्रह किया था, जिस पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने संज्ञान लिया है और उन्होंने बोकारो के उपायुक्त को मामले को देखने को कहा है।

आशा है मंत्री के निर्देश के बाद उक्त बेघर महिला को जल्द आश्रय के लिए घर की सुविधा राज्य सरकार मुहैया करवाएगी, जिससे कि इस बरसात में उन्हें कोई असुविधा न हो। वहीं अफजल खान ने संज्ञान लेने पर कृषि मंत्री और बोकारो उपायुक्त का आभार जताया है और सहायता को लेकर आशान्वित है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago