बिजली कटौती से परेशान है रामगढ़ वासी, भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटुष ने बिजली विभाग को दी चेतावनी, कहा: 2 दिनों में सुधारे बिजली, नही तो फिर उतरेंगे सड़को पर

रामगढ़ जिला में बिजली कटौती फिर से शुरू हो गयी है। बिजली की आँख मिचौली से लोगो का जन जीवन प्रभावित हो रहा है।
आम लोगो को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
जारी प्रेस बयान में धनंजय कुमार ने कहा है कि वर्तमान में रामगढ़ जिला में तापमान 40 डिग्री से भी पार चला जा रहा है। ऐसी स्थिति में बिजली विभाग द्वारा फिर से बिजली कटौती शुरू कर दी गयी है। जो कि बहुत गलत है।
बिजली की आँख मिचौली के कारण रामगढ़ जिला के आम नागरिकों, व्यापारियों, छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों में इस लचर बिजली व्यवस्था को ठीक नही किया गया तो जनहित जो देखते हुए रामगढ़ की आम जनता के साथ मिलकर हमलोग पुनः सड़को पर उतरने को मजबूर होंगे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago