बिजली की समस्या का जल्द निदान नही हुआ तो, चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे: अभिषेक सिंह, भाजयुमो

धनबाद// कोयलांचल और आसपास के क्षेत्रो में बिजली कटौती को लेकर भाजयुमो नेता अभिषेक सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि झामुमो-कांग्रेस सरकार में तो हर बुनियादी सुविधाओं के लिए आपको आंदोलन ही करना पड़ेगा, गर्मी की शुरुआत में ही बिजली गुल, छात्र और मरीजों के बारे में सोचे सरकार, प्रदूषण और बीमारी हमारे हिस्से और निर्बाध बिजली बड़े शहरों को, एक तरफ पूरा तंत्र लूटने में लगा है,हर प्रकार के खनिज की लूट मची हुई है और भाजपा के सरकार के बाद विकास जैसे रुक सी गई है, सड़को की हालत बेहद खराब हो चुकी है। रघुवर दास जी के समय बने सड़क रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो रहे है,लगभग हर सड़क पर गड्ढे बन गए है,सड़कों पर खुलेआम अपराध हो रहा है। गुंडे बदमाशों के मन अपने सर्वाधिक स्तर पर है, बिजली -पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को अभाव पूरे जिले है, अभी गर्मी के शुरुआती दिनों में ही दोनों की आपूर्ति में दिक्कतें आ रही है, परीक्षा का समय चल रहा है लेकिन सरकार के प्रतिनिधियों को तनिक भी चिंता नहीं है,भाजपा की सरकार में बिजली जाना एक मुद्दा,एक खबर थी,अब बिजली आना एक खबर है,देश को अपना सीना चीरकर कोयला देकर बिजली से रोशन करने वाले हमारे धनबाद को भी बिजली के लिए तड़पना पड़ता है,सही समय में उपकरणों का रखरखाव नहीं किया गया जिससे तकनीकी खराबी प्रत्येक दिन रहता है। उन्होंने सरकार के प्रतिनिधियों से गुजारिश किया है की जल्द से जल्द बुनियादी सुविधाओं को सुचारू रूप से चालू किया जाए अन्यथा हम भाजपा के कार्यकर्ता तो 24×7 जनसुविधाओं के लिए प्रयासरत हैं,अगर जल्द से जल्द समस्या का निदान नही हुआ तो, चरणबद्ध तरीके से आंदोलन भी करेंगे ।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago