दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने 10 बच्चों को दिया जन्म, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जुड़वा या तीन बच्चे बच्चे एक साथ होना तो आपने जरूर सुना होगा पर एक महिला ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। दक्षिण अफ्रीका की 37 वर्षीय महिला गोसियामे थमारा सिथोले ने 10 बच्चों को जन्म दिया है। इससे पहले 9 बच्चे जन्म देने का रिकॉर्ड माली की एक महिला के नाम है जो पिछले महीने ही बना था। 10 बच्चे जन्म देने वाली इस महिला को पहले ही 6 साल के जुड़वा बच्चे हैं।
सिथोले ने दक्षिण अफ्रीकी सिटी प्रिटोरिया के एक अस्पताल में इन बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें सात लड़के और तीन लड़कियां हैं। सुनने में यह थोडा अजीब जरूर है लेकिन सिथोले का कहना है कि उसने किसी भी तरह का फर्टिलिटी ट्रीटमेंट नहीं लिया था। 29 सप्ताह के गर्भ के बाद उसने इन नवजातों को जन्म दिया है। गर्भावस्था के दौरान शुरूआत में डॉक्टरों ने कहा था कि सिथोले के पेट में 6 बच्चे हैं, मगर बाद में स्कैन से 8 बच्चों की बात सामने आई और जब महिला की डिलीवरी हुई तो दस बच्चे पाए गए। फिलहाल, सभी बच्चे सुरक्षित और पूरी तरह से स्वस्थ हैं।