बोकारो के एक होटल के कमरे में एक युवती ने की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

बोकारो स्टील सिटी के सिटी सेंटर स्थित आनंदा होटल के कमरे में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने आज सुबह ही कमरा लिया था। इस घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब होटल का एक कर्मी रूम सर्विस देने कमरे में पहुंचा, तब जाकर इसकी सूचना सेक्टर 4 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले, जांच में जुटी है।

कमरे से मृतका का लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें सत्येंद्र नामक व्यक्ति का जिक्र है जिसके द्वारा बदनाम करने की बात लिखी गई है। परिजनों ने बताया कि मृतका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और आज सुबह ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकली थी। सेक्टर 4 थाना प्रभारी विनोद गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने अभी तक किसी के ऊपर शक जाहिर नहीं किया है, ऐसे में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago