कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर टॉफी-टी शर्ट की खरीद में घोटाले के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
डॉ अजय ने कहा पहले मैनहर्ट और अब फिर टॉफी, टी-शर्ट घोटाला, एक-एक कर विभिन्न मामलों की उचित जांच होनी चाहिए ताकि रघुवर दास की सरकार में कोई घोटाला हुआ हो तो वह उजागर हो और जो दोषी है उन पर कार्रवाई की जाये।
ज्ञात हो कि झारखंड स्थापना दिवस-2016 के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच टॉफी व टी-शर्ट का वितरण किया जाना था, लेकिन प्रदेश के 9000 स्कूलों में ये बंटे ही नहीं, पर कागज पर आपूर्ति दिखा दी गयी।
डॉ अजय कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख इस घोटाले की किसी निष्पक्ष संस्था से जांच का आग्रह किया है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…