मजदूर हमारे देश की ताकत हैं, उनके बीच जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए  -डॉ अजय

राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड  सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री, आलमगीर आलम जी को पत्र लिखकर पूर्वी सिंहभूम, पोटका में मनरेगा मजदूरों के मजदूरी भुगतान में अनियमितता की तरफ ध्यान आकर्षित किया है।

डाॅ.अजय कुमार ने ग्रामीण विकास मंत्री को पत्र में कहा है मनरेगा ओबीसी व सामान्य वर्ग के मजदूरों को नियमित मजदूरी नहीं मिल रही है। मजदूरों का कहना है कि अन्य वर्ग के मजदूरों (एससी-एसटी) को उनकी मजदूरी का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है, लेकिन उसी काम के लिए ओबीसी और सामान्य वर्ग के मजदूरों की अनदेखी की जा रही है। इन मजदूरों ने इस साल मई के महीने में ‘मेड़बंदी’ ‘डोभा’ जैसी महत्वपूर्ण मनरेगा परियोजनाओं के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन इन मजदूरों को समय पर भुगतान नहीं किया गया। आज ढाई महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक उन्हें उनके श्रम का भुगतान नहीं किया गया है।

डॉ अजय ने अपने पत्र में अनुरोध किया है कि सभी मनरेगा मजदूर, जिन्हें अभी तक उनकी मजदूरी नहीं मिली है उन्हें उनकी मजदूरी का तुरंत भुगतान किया जाना चाहिए क्योंकि भुगतान न होने के कारण वे गरीबी रेखा के नीचे एवं भुखमरी की ओर बढ़ रहे हैं और हमारे मजदूर हमारे देश की ताकत हैं इसलिए उनके बीच जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago