घाटशिला स्थित कदमडीही के दो बच्चों की पानी मे डूबने से हुई मौत, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के पहल पर शुरू हुई पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

लगातार हो रही बारिश के कारण घाटशिला के ग्रामीण क्षेत्रों में चारों और पानी भरा पड़ा हुआ है। ऐसे में आज कदमडीही गांव में दो बच्चों की अचानक पानी मे डूबने से मौत हो गई। परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को घाटशिला अनुमंडल के अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुँचाया गया लेकिन उन्हें वहां पदस्थापित महिला डॉक्टर के द्वारा बिना पार्थिव शरीर को देखे ही पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया गया और एमजीएम अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण और एमजीएम पहुँचने में दिन में पोस्टमार्टम होने की समय सीमा ख़त्म होने के डर से परिवार के लोग परेशान थे।

हो रही देरी को देखते हुए परिजनों के द्वारा टीम नाम्या के सदस्य पूर्णेन्दु पात्रा से सम्पर्क किया। इस मामले को उन्होंने ट्वीट करते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से मदद की गुहार लगायी।
प्रदेश प्रवक्ता ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सिविल सर्जन और अनुमंडल पदाधिकारी से बात की और पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरू होने की जानकारी दी।

परिजनों के द्वारा अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने से मना करने पर सिविल सर्जन को चिट्ठी लिखकर अपनी दुखड़ा को प्रकट किया है, आगे इस तरह की कोई घटना ना हो इस पर जिला प्रशासन को संज्ञान लेने के लिए आग्रह किया है।

बताया जा रहा की प्रशासन डॉक्टर की इस लापरवाही पर सख्त कदम लेने जा रही है।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago