रांची पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, योगदा आश्रम में किया ध्यान, वरिष्ठ सन्यासियों के साथ की मुलाक़ात

सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फ़िल्म जेलर के कुछ दिन बाद आज पहुंचे रांची के योगदा आश्रम। यह रजनीकांत के आध्यात्मिक तीर्थयात्रा के एक भाग थी। क्रिया योग साधना के नियमीत साधक और विश्व प्रसिद्ध पुस्तक ‘योगी कथामृत’ के लेखक श्री श्री परमहंस योगानंद के शिष्य होने के नाते वे रांची आने के पहले योगदा के उत्तराखंड के द्वाराहाट आश्रम और महावतार बाबाजी की गुफा में दर्शन और ध्यान कर के रांची आए।

आज सुबह उन्हें योगदा के रांची स्थित आश्रम में योगानंदजी के कमरे में लगभाग एक घंटा ध्यान किया. इस ध्यान में यहां उन्हें अद्वितीय शांति और दिव्यता की अनुभूति हुई. ध्यान के बाद उन्होनें योगदा के वरिष्ठ संन्यासियों के साथ मुलाकात और आध्यात्मिक परामर्श किया.

ये उनकी अपने आध्यात्मिक गुरु के आश्रम की तीसरी भेंट है. सबसे पहले उन्हें कुछ साल पहले लॉस एंजेलीस के सेल्फ-रियलाइजेशन फेलोशिप (योगदा) के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय को भेंट दी गई थी. और कुछ साल पहले योगदा के रांची आश्रम में शंकराचार्य के साथ भी भेंट दी थी.