पलामू के विभिन्न समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी शुक्ला और उनकी टीम ने आयुक्त से किया मुलाकात

मेदिनीनगर (पलामू): मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी शुक्ला और उनके टीम के सदस्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओ को लगातार उठाते आए है। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर में भी लोगो की हर संभव सहायता पहुंचाई , वहीं वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण जैसे कार्य भी करते आ रहे।

आज वे क्षेत्र की कई पुरानी समस्याओं के संबंध में आयुक्त जटाशंकर चौधरी से मिले। सन्नी शुक्ला , रणधीर तिवारी, जीशान अली एवं अमित पांडेय ने आयुक्त से मिलकर पलामू की कई पुरानी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इन युवाओं की टीम ने रामगढ़ प्रखंड में अस्पताल भवन बनने के बाद भी ग्रामीणों का इलाज शुरू नहीं होने संबंधी समस्याओं की जानकारी आयुक्त को दी। वहीं केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन आवंटित होने के बावजूद भवन निर्माण कार्य चालू नहीं होने तथा सदर प्रखंड के बंद पड़े चुकरू जल परियोजना को शुरू कराने एवं फ्लोराइड से ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग की। टीम के सदस्यों ने इन समस्याओं का निदान की उम्मीद जताई।
आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने युवाओं को भरोसा दिया कि जनहित को सर्वोपरी मानते हुए सरकारी प्रावधानों के अनुरूप नियमानुकूल उचित कार्रवाई की जाएगी।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago