धनबाद में झारखंड कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को कांग्रेस नेता संतोष सिंह और राशिद राज अंसारी ने चांदी का मुकुट और तलवार देकर सम्मानित किया

धनबाद: शनिवार को झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता धनबाद पहुंचे। जहां धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत हेतु समारोह आयोजित की गई, जिसमे हजारों की संख्या मे कांग्रेसियों ने भाग लिया। इस स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को AICC मेंबर संतोष सिंह और जिला उपाध्यक्ष राशिद राज़ अंसारी ने अपनी ओर से एक चांदी का मुकुट, तलवार के साथ बुके और शॉल दे कर सम्मानित किया।

वहीं साथ ही साथ कार्यकारी अध्यक्ष शहज़ादा अनवर, और जलेश्वर महतो को बुके और शाल दे कर सम्मानित किया गया। उन्होंने मंत्री बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता को भी बुके और शाल दे कर धनबाद की धरती पर सम्मानित किया। उसके बाद झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, मन्नान मल्लिक और जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रशाद सिंह को भी बुके और शाल दे कर सम्मानित किया।