लॉटरी का प्रलोभन देकर ठगी करने वाले छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

✍️ शेखर सुमन, देवघर

देवघर। साइबर थाना की पुलिस ने लॉटरी जीतने का प्रलोभन देकर ठगी करने वाले छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र के पिपरासोल और सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के भौराजमुआ गांव से छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 14 मोबाइल, 18 सिम कार्ड और 5 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 26 वर्षीय पवन कुमार दास, 19 वर्षीय पवन कुमार दास, 29 वर्षीय राजेन्द्र दास, 26 वर्षीय पवन दास, 26 वर्षीय रंजीत दास और 23 वर्षीय मोबिन अंसारी का नाम शामिल है। डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा जिओ सब्सक्राइबर को लॉटरी जीतने का झांसा देने के नाम पर साइबर ठगी की जाती थी। इसके अलावे इनके द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago