झारखण्ड के कार्यरत 332 ई-मैनेजर्स कर्मियों का सेवा विस्तार हो- डाॅ.अजय कुमार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखण्ड के विभिन्न जिलों में कार्यरत 332 ई-मैनेजर्स (E-Managers) कर्मियों के सेवा विस्तार का अनुरोध किया है।

डाॅ.अजय कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र में कहा कि 332 ई- मैनेजर्स (E-Managers) कि नियुक्ति वर्ष 2017 संविदा के अधार पर कि गई थी एवं वर्ष 2017 से 2019 तक सभी ने विभाग द्वारा एवं अपने वरीय पदाधिकारी द्वारा सौपे गये सभी कार्यों का निष्पादन ससमय एवं निष्ठा पूर्वक किया, जिस संबंध में विभाग द्वारा सभी उपायुक्त से मूल्यांकन का भी मांग की गई थी , सभी उपायुक्त द्वारा सभी ई-मैनेजर्स की कार्यों को संतोषजनक बताते हुये सेवा अवधि विस्तार की मांग भी विभाग से की गई थी परन्तु बजटीय उपबंध नही रहने के कारण ई- मनेजर्स का अवधि विस्तार नही करने का निर्णय लिया गया।

पिछले दो वर्षों से ई- मनेजर्स बेरोजगार हैं, जिस कारण इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो गई है इनमे से कई के उम्र भी 35 वर्ष पार हो चुकी है जिस कारण से वे अब किसी भी सरकारी बहाली से वंचित रहेंगे। अत: डॉ अजय ने आग्रह किया है कि इन सभी ई- मैनेजर्स के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अवधि विस्तार करवाने की कृपा की जाए।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago