स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानो को कोविड प्रोटोकॉल के अधीन खोलने की अनुमति दी जाए : डॉ अजय कुमार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कुछ दिनों के अंदर विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज उठाई है, हाल में ही उन्होंने पार्क, प्ले ग्राउंड खोलने, धार्मिक स्थलों को आम जनता के लिए खोलने आदि के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था। आज उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड में कोविड प्रोटोकॉल के अधीन स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान खोलने की अनुमति मांगी है।

पत्र में डॉ अजय ने लिखा है कि एक तरफ जहां बच्चें स्कूल बंद होने के कारण शिक्षा से बहुत दूर जा चूके है वही दूसरी और प्रदेश के हजारो स्कूलों के लाखों अध्यापकों, ड्राइवरों व अन्य कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार दूसरे वर्ष भी कोरोना काल के कारण शिक्षा क्षेत्र को बहुत नुक्सान हुआ है। लगभग सभी गतिविधियां आंरभ हो चुकी है, लेकिन स्कूल, कॉलेज अभी तक नहीं खुल पाए है और आनलाइन क्लासेज से बच्चे मोबाइलों में सिमट कर रह गए है। बच्चों के अभिभावक भी यह चाहते है कि जल्द से जल्द स्कूल, कॉलेज खोले जाए ताकि शिक्षा में आगामी भविष्य की योजनाएं पूरी की जा सके। यह शिक्षा सत्र भी कोरोना की भेंट चढ़ गया तो प्राइवेट स्कूल खत्म हो जाएंगें और उनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा, जो कि शिक्षा के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत शिक्षण संस्थान खोलने की दिशा में कदम उठाने की योजना बनानी चाहिए ताकि शिक्षण संस्थान इन प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें और हमारे देश के भविष्य के लिए शिक्षा का मंदिर खोल सकें।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago