साहेबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत के 39 दिन बाद उनके परिजनों से CM हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मुलाकात की। CM उनकी माता पद्मावती उरांव, पिता देवानंद तिर्की से मिले। उन्हें मांडर विधायक बंधु तिर्की अपने साथ लेकर आए थे। परिजनों ने CM से कहा कि उन्हें आशंका है कि सब इंस्पेक्टर रूपा तिर्की ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। परिजनों ने इस मामले में अब तक की जांच से भी असंतुष्टि जताई है। उन्होंने CM से आग्रह किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय मिल सके। CM ने कहा कि रूपा तिर्की उनकी बहन के समान थी। आदिवासी समाज की एक बेहतर महिला पुलिस पदाधिकारी की मौत से मर्माहत हूं। उन्होंने रूपा के माता- पिता और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय मिलेगा। इसमें जिस किसी की भी संलिप्तता होगी या दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रूपा तिर्की मौत मामले में हर हाल में इंसाफ होगा।*
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…