कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड में कोविड प्रोटोकॉल के अधीन जनता के लिए पार्क और खेल मैदान को पुनः खोलने की अनुमति मांगी है।
पत्र में डॉ अजय ने लिखा है कि सरकार के अच्छे प्रबंधन के कारण कोरोना के मामले दिन-ब-दिन कम होने लगे हैं और हमारी सरकार ने राज्य में कई सेवाओं को अनलॉक करना शुरू कर दिया है, जो हमारी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है अत: हमें कोविड प्रोटोकॉल के तहत पार्क और उद्यान को सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक खोलना चाहिए। जमशेदपुर में विभिन्न खेल मैदान और पार्क हैं, जो लॉकडाउन के कारण बंद कर दिए गए हैं, जिसके कारण लोग सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने को मजबूर हैं जो और भी खतरनाक हो सकता है। आज सुबह चाय पर चर्चा में मॉर्निंग वॉकर्स ने इस संबंध में किया आग्रह और शाम को डॉ अजय ने लिख दिया CM को लेटर !
उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि कोविड प्रोटोकॉल के अधीन जनता के लिए पार्क और खेल मैदान खोला जाए, जिससे लोग अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकें।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…