पी.जी विद्यार्थियों के कई मांगो को लेकर एन.एस.यू.आई ने रांची विश्वविद्यालय में तालाबंदी की

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के पी.जी फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के मामलों को लेकर रांची विश्वविद्यालय में तालाबंदी की एवं परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। विदित ही कि पी.जी के विद्यार्थी सत्र 2019- 21 के फोर्थ सेमेस्टर के गणित और जूलॉजी के 50% विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है। कोरोना काल मे ऑनलाइन पढ़ाई हुई और ऑफ लाइन परीक्षा हुई और जब परीक्षा परिणाम आया तो दो विषय गणित और जूलॉजी में 50% विद्यार्थि फेल है। दोपहर 12 बजे से ही सभी विद्यार्थी एवं NSUI के पदाधिकारियों के साथ यूनिवर्सिटी पहुचे एवं मेन गेट पर तालाबंदी कर दिया गया। लगभग 2 घंटो तक तालाबंदी की गई। उस के बाद परीक्षा नियंत्रक यूनिवर्सिटी पहुचे एवं सभी को वार्ता के लिए बुलाया।

सभी मामलों को सुनने के बाद परीक्षा नियंत्रक आशीष झा ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को किसी भी सेमेस्टर में ग्रेस मार्क्स नही मिले है और इस फाइनल सेमेस्टर में 5 नंबर के चलते फेल है उन सबको ग्रेस मार्क्स दे दिया जाएगा और पास किया जाएगा। साथ ही गणित और जूलॉजी विषय मे फेल विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा ली जाएगी। पांच दिन का समय चाहिए सभी मामलों पे विचार विमर्श कर के छात्र हिट में फैसला किया जाएगा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि ऐसे शिक्षकों पे भी करवाई होनी चाहिए जो आँख बंद कर के कॉपी चेक करते है जिस कारण छात्रों को भुगतना पड़ता है। एक सप्ताह में अगर सभी मामलों में निर्णय नही लिया गया तो एन.एस.यू.आई पूरे यूनिवर्सिटी को बंद करेगी एवं प्रदर्शन करेगी। छात्र हित मे जब तक निर्णय नही आता NSUI आंदोलन करते रहेगी। मौके पर इंदरजीत सिंह, प्रणव राज, अमन ,आकाश, सूरज, गुलशन, रीना, शाइना, ममता, करिश्मा एवं छात्र छात्राएं मौजूद थी।

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago