विगत कुछ दिनों पहले गुड़ाबांधा प्रखण्ड स्थित भालकी ग्राम के मारेडीह टोला में 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी जिस कारण से 50 से ज्यादा परिवारों को काफी परेशानी झेलना पढ़ रहा था। इस विषय पर लाल मोहन मंडल ने ट्वीट के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए कुणाल षाड़ंगी जी ने विभागीय पदाधिकारी से विषय पर चर्चा करते हुए कागजी प्रक्रिया को शुरू कराया एवं साथ ही साथ यह आश्वासन दिया था सोमवार तक सारी कागजी प्रक्रिया को पूरा करते हुए बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा।
कल शाम बिजली विभाग द्वारा ग्रामीणों को 63 के वी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। कुणाल षाड़ंगी जी के अथक प्रयास पर गांव में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के कारण ग्राम वासियों ने उनका आभार प्रकट किया।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…