सांसद बिद्युत बरन महतो के पहल पर TMH ने कैंसर मरीज के ईलाज का बकाया बिल माफ करते हुए शव परिजनों के सुपुर्द किया

भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा के बड़े भाई हरहरगुट्टू दादीबगान निवासी नंद कुमार शर्मा का निधन कैंसर से ईलाज के क्रम में टी एम एच में हो गया था। इनका परिवार कैंसर के खर्चीले ईलाज के कारण पहले से ही आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था। इस कारण बकाया राशि का भुगतान करने में परिजन असमर्थ थे।
इसकी जानकारी एवं ईलाज का बकाया 2 लाख रु का बिल माफ करवाने का आग्रह भाजपा किसान मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो से किया।
अपने कार्यकर्ताओं के लिए सदैव तत्पर सांसद बिद्युत बरन महतो ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर और मानवता के खातिर ईलाज का बकाया बिल माफ करते हुए नंद कुमार शर्मा का शव परिजनों को सौंपने की अपील की साथ ही व्यक्तिगत रूप से स्वयं टी एम एच के स्वास्थ्य प्रभारी नंद किशोर शर्मा के साथ जाकर अपनी उपस्थिति में शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द करवाया।
सांसद महतो ने दुख की इस घड़ी में आनंद शर्मा एवं उनके के परिजनों संबल प्रदान किया एवं अपनी संवेदनाएँ प्रकट की।