महिला मोर्चा राज्य के महिलाओं की मुखर आवाज बने :- धर्मपाल सिंह

भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हूई। बैठक में 7 अगस्त को महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक करने का निर्णय लिया गया। उक्त कार्यसमिति बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती वानती श्रीनिवासन, महामंत्री इंदु गोस्वामी एवं प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आज की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है। इसे आधी आबादी तक पार्टी की नीतियों ,कार्यक्रमो को पहुचाने की जिम्मेवारी है। सिंह ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिये संकल्पित है। केंद्र सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास केलिये लगातार कार्यक्रम चला रही। राज्य की भाजपा सरकार ने भी महिला सशक्तिकरण की अनेक योजनाएं लागू की थी।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा राज्य के महिलाओं की मुखर आवाज बने।

मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री सह प्रदेश प्रभारी आरती सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में मोर्चा महामंत्री डॉ सीमा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता पांडे,अ मिता रक्षित, रेणुका मुर्मू ,रेणु तिर्की, नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम, रामा सिन्हा, रंजीता सिंह, सुचिता सिंह, बबीता वर्मा, रेखा महतो, पिंकी खोया सहित कई उपस्थित हुई l

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago