कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य कुणाल षाड़ंगी के पहल के बाद लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने तोड़ी अपनी भूख हड़ताल

जमशेदपुर लॉ कॉलेज के विद्यार्थी विगत कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। विद्यर्थियों का सत्र 2019-22 का है परंतु उनका 1st semester का ही परीक्षा अब तक नही हो सका है, जो की दिसंबर माह तक हो जाना चाहिए था। विद्यर्थियों द्वारा इस सम्बन्धित आवेदन प्रिंसिपल तथा वीसी को कई बार दिया गया परंतु कोई हल नहीं निकल सका था।

आज इन विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी कॉपरेटिव लॉ कॉलेज पहुँचे और विद्यार्थियों के समस्या की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कोल्हन यूनिवर्सिटी के कुलपति गंगाधर पंडा एवं कॉलेज के प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार से इस संबंध में बात की। वीसी ने प्रिंसिपल के माध्यम से और छात्रों को सूचित किया कि परीक्षा की तिथि आज ही घोषित की जाएगी और छात्र छात्राओं के माँग के अनुरूप कॉपरेटिव कॉलेज में ही परीक्षा केंद्र होगा। आज शाम तक अगर परीक्षा तिथि न निकलने पर सोमवार से फिर हड़ताल जारी होगी।

इसके बाद हड़ताल पर बैठे छात्र छात्राओं को कुणाल षाड़ंगी ने जूस पिला कर उनका भूख हड़ताल खत्म करवाया।
इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि आज International Justice Day पर हमारे भविष्य के वकील अगर हड़ताल पर बैठेंगे तो इससे बड़ा दुर्भाग्य ओर कुछ नही हो सकता है ।

विद्यार्थियों के खत्म करवाने के मौके पर भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा, भाजयुमो ज़िला कोषाध्यक्ष राज मिश्रा, भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी ,सूरज कुमार सिंह,अमर तिवारी, प्रियंका कुमारी, विजेता तिवारी, विजय मुंडा, सुजाता, रानी, सुदीप चौधरी, सुमन अमन समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago