जमशेदपुर के गोलमुरी के दस नंबर बस्ती निवासी शरदचंद्र साहू जो गोलमुरी उत्कल समाज के सामने सब्ज़ी बेचकर अपना गुज़ारा करते हैं। उनके दो बिलकुल छोटे- छोटे बच्चे हैं और विगत कुछ दिनों से शरद टीएमएच में इलाजरत थे। इलाज़ के दौरान उनका कुल बिल 1,53,000/- रुपये हो गया था। परिवार में दूसरा कोई कमाने वाला नही होने पर परिजनों ने दूसरे से उधार लेकर किसी तरह कुल 75,000/- रु ही अस्पताल में जमा किए थे और शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थें। जिसके कारण परिजन उन्हें तीन दिनों से अस्पताल से घर नहीं ले जा पा रहे थे। परिजनों ने सहयोग के लिए भाजपा नेता सह गोलमुरी मंडल महामंत्री अशोक सामंत के माध्यम से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से हस्तक्षेप का आग्रह किया। परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कुणाल ने अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया, जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 78,000/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया।
परिजनों ने इस मदद हेतु पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…