जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के पुत्र सह युवा समाजसेवी कुणाल महतो ने धुलियपाड़ा पहुँच कर गाँव वालों के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस

आज विश्व आदिवासी के अवसर पर सांसद पुत्र युवा समाजसेवी कुणाल महतो पहुंचे बहरागोड़ा पूर्वांचल के कुमारडूबी स्थित धुलियपाड़ा गाँव, जहां ग्रामीणों ने अंगवस्त्र देकर पूरे गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

आदिवासी युवाओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर धुलियपाड़ा जाहेरथान के परिसर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया था। कुणाल ने जाहेरथान के परिसर में वृक्षारोपण कर इस ऐतिहासिक दिन पर ग्रामीणों के साथ विश्व आदिवासी दिवस काफी उत्साह के साथ मनाया। कुणाल ने शुभकामनाएं देते हुए सभा को संबोधित किया, उन्होंने कहा मैं आपके बीच उपस्थित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ, आज का दिन मेरे लिए यादगार दिन है। उपस्थित लोगों ने अपनी- अपनी समस्याओं से कुणाल को अवगत कराया । कुणाल ने भी यथासंभव समस्याओं को निदान करने के लिए लोगों आश्वस्त किया।


मौके पर भाजपा नेता कुमार गौरव पुष्टि, पंचानन मुंडा, मानस बेरा, रवींद्र मुंडा, चंदन सिट, अभिजीत बाग, नारायण राना, बिल्लू मान्ना, अभिजीत कुईला, राकेश पात्र, अनुजीत जाना, श्याम दे, संजय राउत, सत्यवान बेरा, शंकर बेरा, हरि सोरेन, भूपेन चंद्र सोरेन, चैतन मुर्मू, बागराई मुर्मू, रामचंद्र सोरेन तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे!

Jharkhand Aaj Kal

Share
Published by
Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago