जेटेट परीक्षा जल्द आयोजित करवाने को लेकर हजारों युवाओं ने ट्विटर पर छेड़ी मुहिम, कुणाल षाड़ंगी का भी मिला साथ

आज सुबह 11:00 बजे से झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों युवकों ने ट्विटर के जरिए जेटेट परीक्षा आयोजन करने हेतु राज्य सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे। इन युवकों की मांग है कि 5 सालों से लंबित जे टेट की परीक्षाएं जल्द से जल्द आयोजित की जाए। 2016 से लेकर अब तक लगभग 600000 अभ्यर्थी शिक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त करके भी बेरोजगार बैठे हैं जबकि झारखंड में तकरीबन 100000 शिक्षक के पद खाली हैं। झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु सरकार को जल्द से जल्द जेटेट का आयोजन करना चाहिए।
आज के इस ट्वीट अभियान में पूरे झारखंड के युवाओं ने पूरे जोश के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने भी इस विषय पर आवाज उठाई है, उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और मुख्यमंत्री कार्यालय को ट्वीट कर लिखा कि ” वे शिक्षित है, वे प्रशिक्षित है, वे पढ़ा सकते है। वे हमारे आने वाली पीढ़ी को ज्ञान बांट अपने राज्य को एक बेहतर राज्य बनाने में मददगार साबित हो सकते है। वे हमारे शिक्षक है और पढ़ाने के लिए प्रतीक्षारत है। अतः मुख्यमंत्री जी से आग्रह होगा कि जे टेट परीक्षा को जल्द से जल्द आयोजित करवाई जाए।

आशा है इन युवकों की मांग पर राज्य सरकार जरूर ध्यान देगी और जेटेट परीक्षा जल्द आयोजित करवाएगी।

Jharkhand Aaj Kal

Recent Posts

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था के अध्यक्ष

पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…

3 months ago

प्रचंड गर्मी को देखते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…

3 months ago

लीची खाने के है कई फायदे

गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…

3 months ago

राज्य में वर्तमान बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…

3 months ago

रांची के रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत

रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…

3 months ago

परमहंस योगानंद जी की महा समाधि जयंती पर रांची आश्रम में आयोजित हुआ साधु भंडारा

रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…

5 months ago