इस कोरोना काल मे अपनी जान जोखिम में डाल कर हजारों लोगों की जान बचाने एवं जरूरतमंद लोगों को हर जरूरत की चीज उपलब्ध कराने को लेकर कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष सह समाजसेवी इंदरजीत सिंह को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के द्वारा सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के कंट्री हेड आरिफ बट ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एवं कहा कि इंदरजीत सिंह एवं टीम के द्वारा इस कोरोना काल मे एक मसीहा की तरह काम किया है। जिस समय लोग अपने घरों से नही निकल रहे थे उस समय इंदरजीत एवं टीम लोगो की जान बचाने के लिए 24 घंटे हाजिर थे। चाहे लोगो को बेड दिलाना, ऑक्सीजन सिलिंडर, ब्लड, प्लेटलेट्स, दवाईयां, भोजन, राशन, कोविड किट, ऑक्सिमिटर, कंसॉन्ट्रेटर, आर्थिक सहयोग,चाहे जो भी काम हो इंदरजीत सिंह ने उसे पूरा किया एवं लगातार 60 दिनों तक लोगो की सेवा की। इंदरजीत सिंह ने इस सम्मान के लिए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के कंट्री हेड आरिफ बट जी को धन्यवाद किया एवं कहा कि इस कोरोना काल मे आरिफ बट जी के द्वारा भी बहुत सहयोग किया गया है एवं लोगो की मदद की गई है। लोगो की सेवा करना मेरा फ़र्ज़ है। जब भी जरूरतमंद लोगों को मेरी जरूरत होगी उनके लिए हाजिर रहूंगा।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…