जमशेदपुर निवासी रीता शर्मा – जिनके पति का हाल में ही कोरोना के कारण देहांत हो गया था, और वो खुद कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के कारण टीएमएच में इलाजरत थी। अस्पताल में इलाज़ के दौरान उनका कुल बिल 4,61,000/- रुपये हो गया था। परिजनों ने पैसा उधार लेकर किसी तरह कुल 2,89,000/- रु ही जमा कर पाए थे और शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थें। जिसके कारण परिजन उन्हें कुछ दिनों से अस्पताल से डिस्चार्ज करा घर नहीं ले जा पा रहे थे। परिजनों ने इस संबंध में सहयोग के लिए भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के माध्यम से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया, जिस पर अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 1,72,000/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया। परिजनों ने इस मदद पर पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया है।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…