हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा नेत्री सावित्री देवी ने तीज की प्राचीन परम्पराओं को याद दिलाया।

धनबाद/बाघमारा: कल हरितालिका तीज के अवसर पर बाघमारा विधायक ढुलु महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री सावित्री देवी ने विधिवत पूजा अर्चना किया तत्पश्चात उन्होने तीज की प्राचीन परम्पराओं को याद दिलाते हुए हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि मां, बहन, बेटियों की मनोकामनाएं पूरी हों। जगत का कल्याण हो। सब सुखी और निरोग रहें। देश व दुनिया जिन विषम परिस्थितियों से जूझ रही है, वह जल्द समाप्त हो यही भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना है।

मां पार्वती औऱ भगवान भोलेनाथ की कृपा से आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और सभी मनोकामनाएं पूरी हों। पूजा अर्चना में उनके साथ में कौशल्या देवी, आलोती देवी डोली देवी सहित अन्य महिलाएं थी ।