आज रविवार 08 अगस्त को झारखंड के लगभग सभी जिलों में एक साथ सुबह 11 बजे से झारखंड यूथ एसोसिएशन के बैनर तले जोरदार तरीके से “झारखंड अगस्त क्रांति” मनाया जा रहा है।
जिसमें सभी लंबित नियुक्ति, सभी अनुबंध कर्मी, खतियान आधारित स्थानीय नीति व छठी जेपीएससी रद्द व सुधार के समर्थक बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
अगस्त क्रांति आन्दोलन इन निम्न जगहों पर पूरे जोर शोर से किया जा रहा:
====================
राँची- मोराबादी
रामगढ़- सुभाष चौक
धनबाद – रंधीर वर्मा चौक
बोकारो- नया मोड़ चौक
चतरा- चतरा स्टेडियम 3
हजारीबाग- जिला परिषद चौक
दुमका- समहारनालय
गिरीडीह- झंडा मैदान
देवघर- डीसी ऑफिस
सरायकेला- जिला कार्यालय
पलामू- डालटनगंज
सहित अन्य जिलों में भी अगस्त क्रांति मनाया जा रहा है। साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में हेमन्त सोरेन के वादाखिलाफी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन की खबरें आ रही है।
संमन्वयकर्ता सफी इमाम, देवेन्द्र नाथ महतो, गुलाम हुसैन, राजेश ओझा, प्रकाश कुमार, परवेज आलम, मुरारी दास, चंद्रदीप कुमार, रजनी मिर्धा, चंदन आनन्द , राज ने अलग-अलग जिला में कमान संभाले उनके साथ हजारों छात्रों ने मोबाइल व घर से बाहर निकल कर हेमंत सोरेन कुर्सी छोड़ो के नारा बुलंद किया।
पंजाबी हिंदू बिरादरी संस्था का चुनाव रविवार, 24 मई को रांची में संपन्न हुआ, 240…
झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य…
गर्मियों के दस्तक के साथ ल गर्म हवा तो महसूस होता ही है बाहर आने-जाने…
प्रचंड गर्मी के बीच राज्य में खराब बिजली व्यवस्था, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब…
रांची के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट कारोबारी लव भाटिया (अभिमन्यु भाटिया) का 21 मई 2026 के दोपहर…
रांची 7 मार्च: योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के रांची आश्रम ने गुरुदेव परमहंस योगानंद…